फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीजीपी का करीबी बताकर देता था झांसा, 63 लाख ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भिजवाया जेल
विज्ञापन

श्यामदेउरवा क्षेत्र के बांसपार कोठी का निवासी है आरोपी

ठूठीबारी। खुद को डीजीपी का करीबी बताकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 63 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी विनीत सिंह उर्फ विशाल पुत्र चंद्रिका सिंह निवासी बांसपार कोठी थाना श्यामदेउरवा महराजगंज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मंगलवार की देर रात को पुलिस ने उसे लक्ष्मीपुर से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी कस्बे के मरचहवां रोड निवासी पीड़ित अरविंद कुमार निगम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात विनीत सिंह उर्फ विशाल सिंह से हुई थी। आरोपी स्वयं को डीजीपी का करीबी बताता था। आरोप है कि विनीत सिंह ने उसके भाई को स्वास्थ्य विभाग या पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। और अलग-अलग बहाने बनाकर रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके भाई को नौकरी दिलाने, जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने और कभी परिवार के सदस्यों का इलाज कराने का हवाला देकर विनीत सिंह उर्फ विशाल सिंह ने उससे विभिन्न नंबरों से 2020 से 2025 के बीच 63 लाख रुपये ले लिए। जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया तो कई बार उन्हें धमकी भी दी गई कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें और उनके परिवार को झूठे मामलों में फंसा दिया जाएगा। इसी डर के चलते उन्होंने अपने परिचितों से उधार लेकर तथा निजी संपत्ति गिरवी रखकर विनीत सिंह को रुपये दिए।
संदेह होने पर ठगी का चला पता

अरविंद कुमार निगम ने बताया कि भाई की नौकरी नहीं लगने पर और आरोपी के अलग-अलग नंबरों से फोन करने उस पर संदेह हुआ तो उन्होंने आरोपी की जांच-पड़ताल शुरू की। तब उन्हें पता चला कि वह ठगी के शिकार हो गए हैं। पीड़ित ने जब विनीत सिंह से धनराशि वापस मांगना शुरू किया तो आरोपी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने बताया कि पूरे घटनाक्रम में लाखों रुपये के लेनदेन हुए हैं। संबंधित बैंक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं। उन्होंने पुलिस से मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और संबंधित व्यक्तियों की कॉल डिटेल की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

आधार कार्ड और दो महंगे मोबाइल फोन बरामद
ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि पीड़ित अरविंद निगम की तहरीर पर एक जून को आरोपी विनीत सिंह उर्फ विशाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। लक्ष्मीपुर से मंगलवार की देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तीन आधार कार्ड, दो महंगे दाम के मोबाइल और डीएल बरामद हुआ है। इसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें