अध्यक्ष के पांच एवं महामंत्री के छह पर्चे दाखिल
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव, मतदान 21 जनवरी को
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर पांच पर्चे दाखिल हुए। वहीं, महामंत्री पद परछह प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। इसी तरह सभी पदों पर पर्चे दाखिल हुए हैं। संयुक्त मंत्री प्रकाशन पर अनिल का एकमात्र पर्चा दाखिल हुआ है। ऐसे में इस पद निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है।
चुनाव अधिकारी शंभू शरण पांडेय एवं मूर्ति नारायण त्रिपाठी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अब्दुल, जितेंद्र, प्रमोद, वीरेंद्र, महेंद्र ने पर्चा दाखिल किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश, कैलाश, अमिन ने पर्चा भरा है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर सुरेंद्र, अवधेश, महामंत्री पद पर रामराज, दिनेश, प्रमोद, अशोक, संजीव, राघवेंद्र ने नामांकन दाखिल किया है। इसी तरह संयुक्त मंत्री प्रशासन पर दो पर्चा, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पर एक पर्चा, वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए आठ, एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी के सात पर्चे दाखिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को मतदान होगा एवं मतगणना 22 जनवरी को होगी। मतगणना के दिन ही परिणाम घोषित कि ए जाएंगे।