फरेंदा। बृजमनगंज के वार्ड नंबर नौ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर ठाकुरद्वारा में व वार्ड 14 महात्मा गांधी नगर में वेंडिंग जोन में कुल 1.10 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने शुभारंभ करते हुए कहा कि ठाकुरद्वारा में 50 लाख की लागत से पोखरे के चारों तरफ पाथ वे, रेलिंग व वेंडिंग जोन में 60 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग व टीन शेड का निर्माण किया जाएगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पोखरे के चारों तरफ पाथ वे व रेलिंग और वेंडिंग जोन में इंटरलॉकिंग कार्य होने से नागरिकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही वेंडिग जोन बनने से नगर में फुटपाथ पर बेतरतीब तरीके दुकानें लगा रहे दुकानदारों को भी मदद मिलेगा। उनको स्थायी रूप से जगह मिल जाएगी। साथ ही नागरिकों को जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। इस अवसर पर अनिल मणि, मोनू दुबे, राजन चौरसिया सहित अन्य मौजूद रहे।