फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नटवा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ मूल्यांकन कर व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों के बेहतर इलाज को लेकर हुआ मूल्यांकन
विज्ञापन

महराजगंज। भारत सरकार की ओर से प्रदेश के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत भौतिक एवं ऑनलाइन सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर नटवा का मूल्यांकन किया गया।

मूल्यांकन के दौरान केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवा प्रबंधन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुविधाओं तथा गैर-संचारी रोगों की रोकथाम एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। मूल्यांकन टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राधिका मणि से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य देखभाल, विशेष रूप से हाइपरटेंशन, डायबिटीज, हृदय रोग जैसी गैर-संचारी बीमारियों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग एवं समय पर उच्च केंद्रों पर रेफरल की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही केंद्र पर उपलब्ध 84 प्रकार की आवश्यक दवाओं, योग गतिविधियों तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एएनएम रागिनी यादव से गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्रसव पूर्व एवं प्रसवोत्तर सेवाओं, नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम तथा अन्य मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई।
विज्ञापन


ब्लॉक स्तरीय टीम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी शामिल रहे। मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान सीएचओ पूनम, श्वेता विश्वकर्मा, एएनएम प्रियंका पटेल, रीना सिंह, अंजली तथा क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि मूल्यांकन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस मूल्यांकन से स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली में और अधिक सुधार लाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें