फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चौक बाजार की टीम ने पनियरा को 17 अंकों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐंग्लो संस्कृत इंटरमीडिएट कालेज खेल मैदान में आयोजित हुई कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुघली। ऐंग्लो संस्कृत इंटरमीडिएट कॉलेज खेल मैदान में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। पहला मैच सीनियर बालिका वर्ग का चौक और पनियरा के बीच खेला गया। जिसमें चौक बाजार ने 25 अंक व पनियरा ने 8 अंक हासिल किए। चौक बाजार की टीम 17 अंकों से विजयी हुई।
सीनियर बालक में पनियरा ने महात्मा गांधी इंटर काॅलेज सिसवा को 12 अंकों, डीएवी घुघली ने बसंतपुर को 15 अंकों, बाली ने बरगदवा को 3 अंकों , चौक ने टीडी घुघली को 28 अंकों, ऐंग्लों घुघली ने लक्ष्मीपुर एकडंगा को 2 अंकों , निचलौल ने परतावल को 11 अंकों से पराजित किया। बालिका वर्ग में चौक बाजार ने ऐंग्लो को 22 अंकों, महराजगंज ने डीएवी घुघली को 16 अंकों, जमुई पंडित में टीडी घुघली को 25 अंकों, बाली ने ऐंग्लो को 3 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने कहा कि खेल से भाईचारा के साथ मनोबल में विकास होता है। इससे खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलती है। प्रबंधक सुरेश कुमार रूंगटा ने कहा कि बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए समय-समय पर आयोजन होते रहते हैं। संचालन चंद्रमौलि मिश्र व रंजीत बहादुर ने किया। निर्णायक की भूमिका में दीनानाथ विश्वकर्मा, अजय श्रीवास्तव, दुर्गेश आजाद, नजीरुद्दीन रहे। प्रधानाचार्य होशिला प्रसाद ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें