तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी
- मामले की जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिकडा मंदिर चौराहे पर शुक्रवार की रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर उसमें रखा नकदी व सामान उठा ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सिकडा मंदिर चौराहे पर शुक्रवार देर रात चोरों ने चौराहे पर लाल बहादुर की मोबाइल फोन की दुकान हैं। उनका कहना है कि चोर 30 मोबाइल फोन और नकदी चुरा ले गए। विनय वर्मा का कहना है कि चोर दुकान से सोना व चांदी के जेवरात चोरी हुआ है। वहीं दुकानदार मनीष गौड़ का दावा है कि चोर एक कैमरा, फिंगर प्रिंट मशीन और नकदी चुरा ले गए हैं।
दुकानदारों का कहना है कि शनिवार सुबह दुकान खोलने गए तो दुकान के ताले टूटे हुए थे और दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकानदारों ने 112 नंबर पर चोरी की सूचना दी। थानाध्यक्ष बृजमनगंज देवेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी है। टीम गठित कर ली गई है। फारेंसिक टीम भी लगी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।