फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मौसम में बदलाव से बच्चों की सेहत बिगड़ी, संक्रामक रोग वार्ड में बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। तेज धूप, बारिश और उसके बाद अचानक मौसम साफ होने से बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड में डायरिया, उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

रविवार को 28 बेड की क्षमता वाले वार्ड में 40 मरीज भर्ती रहे। इनमें डायरिया के सात और हाई फीवर के 20 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा झटके की समस्या वाले चार और निमोनिया के दो मरीजों का भी इलाज चल रहा है। पिछले दो दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को वार्ड में 29 और शनिवार को 28 मरीज भर्ती थे। रविवार को यह संख्या बढ़कर 40 हो गई। क्षमता से अधिक मरीज भर्ती होने के कारण वार्ड में बेड का दबाव भी बढ़ गया है। मऊपाकड़ निवासी छह वर्षीय समृद्धि को डायरिया की शिकायत पर पिता आशीष मल्ल ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। धनेवा निवासी 10 वर्षीय मोहम्मद आयन को पिता अजमत अली और सिंदुरिया निवासी 21 माह के रियांश को पिता राजेश ने अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों का उपचार चल रहा है। बड़हरा रानी निवासी 10 वर्षीय आराध्य को झटके की शिकायत पर शनिवार से भर्ती कराया गया है। मंगलपुर निवासी 11 माह के आयन को भी झटके की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिरहवा, निचलौल निवासी ढाई वर्षीय हिमांशु तेज बुखार के चलते भर्ती है। वहीं, बागापार निवासी 15 वर्षीय सुमन को खून की कमी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा ने बताया कि तेज धूप के बाद बारिश और फिर अचानक धूप निकलने से तापमान में बदलाव होता है। ऐसे मौसम में बच्चों में बुखार, डायरिया और उल्टी-दस्त की शिकायत बढ़ सकती है। दूषित पानी और अस्वच्छ भोजन के सेवन से भी डायरिया का खतरा रहता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को साफ पानी पिलाने, ताजा भोजन कराने और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें