फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शनिवार को स्कूल में बैग लेकर नहीं जाएंगे बच्चे, गतिविधि आधारित शिक्षा से होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
1500 प्राथमिक व 13 कस्तूरबा के लिए व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद कौशल, रचनात्मकता व कला को बढ़ावा
महराजगंज। जनपद के 1500 परिषदीय स्कूल व 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 22 अगस्त से 14 नवंबर तक बैगलेस डे की व्यवस्था लागू रहेगी। इसके तहत स्कूल में बैग लेकर नहीं आना होगा। स्कूल में विद्यार्थियों को गतिविधि आधारित शिक्षा से जोड़ा जोड़ने की कवायद की जाएगी।
राज्य परियोजना कार्यालय ने परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में ‘बैगलेस-डे’ अभियान के संदर्भ में निर्देश जारी किए हैं। इसमें प्रत्येक शनिवार को बच्चों को स्कूल बैग के बोझ से मुक्ति मिलेगी। उद्देश्य बच्चों को केवल किताबों के माध्यम से पढ़ाने के बजाय गतिविधियों और व्यावहारिक अनुभवों से सीखने का अवसर देना है। इसका लाभ परिषदीय स्कूल के 2 लाख व कस्तूरबा की 1300 बालिकाओं को मिलेगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के सामूहिक सहभागिता डीसी दिव्य पांडेय ने बताया कि इसमें विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया जाएगा।इसमें उन्हें सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उनकी रचनात्मक क्षमता, संवाद कौशल और टीम भावना को बढ़ावा दिया जाएगा। क्विज, समूह चर्चा, प्रश्नोत्तरी, कला, पेंटिंग आदि माध्यमों से खेल खेल में पढ़ने के तरीके सिखाए जाएंगे जिससे बच्चे सिर्फ किताब आधारित ज्ञान पर आश्रित न रहें, बल्कि अपने आसपास के परिवेश से भी सीखने की आदत विकसित कर सकें।
विज्ञापन

वर्जन
बैगलेस डे के लिए सभी स्कूलों को निर्देश और खंड शिक्षा अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। इस व्यवस्था का उद्देश्य बच्चों की अतिरिक्त क्षमता को विकसित करना है।
-सुरजीत कुमार सिंह, बीएसए, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें