ठूठीबारी। एक दुकानदार और ग्राहक के बीच रुपये लेन-देन को लेकर हुए विवाद में ग्राहक से मारपीट कर रुपये छिनने व धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम ठूठीबारी निवासी उमेश चौधरी ठूठीबारी नौतनवां रोड स्थित राजकुमार रौनियार की दुकान पर बृहस्पतिवार की सुबह अपनी जरूरत का सामान लेने गए थे। आरोप है कि दुकान पर मौजूद लोगों ने सामान देने के बाद रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद कर गाली-गलौज करते मारपीट पर की। विरोध करने पर मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर जेब में रखे रुपये छीन लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।