सिसवा बाजार। क्षेत्र के ग्राम शेषपुर के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सिसवा बंशीधर सिंह रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर सिंह ने किया। छात्रा पार्वती, अंशिका, अंजली ने गणेश व सरस्वती वंदना, अंकुश, धोनी, संजना, कुमकुम ने स्वागत गीत, तनु, आयुष स्वागत भाषण, सोशल मीडिया के दुष्परिणाम पर आधारित नाटक का मंचन कक्षा पांच के बच्चों ने किया। संवादउ