फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ब्लॉक स्तरीय खेलों में दस न्याय पंचायतों के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता बीआरसी लक्ष्मीपुर में बुधवार को शुरू हुई। इसमें पहले दिन न्याय पंचायत बेलवा खुर्द, सिंहपुर थरौली, एकमा, रजापुर, महुअवा अड्डा के बच्चों का दबदबा रहा। इसमें बालिकाओं का रोचक प्रदर्शन रहा। खेल का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद प्रसाद राणा ने किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने खेल और शिक्षा को एक दूसरे का पूरक बताया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है। खेल से आपसी तालमेल और सामंजस्य बैठाने की भावनाओं का विकास होता है।
प्रतियोगिता में पहले दिन खो-खो, दौड़, कूद, कबड्डी के खेल हुए। कबड्डी में न्याय पंचायत रजापुर, एकमा सेमीफाइनल में पहुंचे। जूनियर बालक वर्ग में न्याय पंचायत सिंहपुर थरौली, महुअवा अड्डा, बेलवा खुर्द, पुरंदरपुर, पकरडीहा के बच्चों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में रवि, राजकिशन अमन, अल्पना, दिव्या, खुशबू, रूपा, स्नेहा, साधना, करिश्मा का शानदार प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता में 10 न्याय पंचायत एकमा, पुरंदरपुर, रजापुर, बेलवा खुर्द, पकरडीहा, बकैनियहा, रामनगर, महुअवा अड्डा, सिंहपुर थरौली के प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के स्कूली बच्चे शामिल रहे। बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला होगा और पुरस्कार वितरण होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीइओ पिंगल प्रसाद राणा, गिरिजेश पांडेय, धनप्रकाश त्रिपाठी, हरिश्चंद्र चौधरी, डॉ. प्रभुनाथ गुप्त, मनोज उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें