फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिट्टी के घड़े की तरह होते हैं बच्चे, आकार देने की जरूरत

Fri, 18 Apr 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बच्चे मिट्टी के घड़े की तरह होते हैं उन्हें जिस रूप में परिवर्तित करने का प्रयास होगा वह उसी तरह के बनेंगे। इसलिए स्कूल के शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी है कि बच्चों में शिक्षा व संस्कार के बीज अंकुरित करें। उक्त बातें बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने व्यक्त किया। वह कंपोजिट बागापार स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंची थीं। स्कूल की शिक्षिका दीपाली पटेल ने पुष्पगुच्छ देकर बीएसए का स्वागत किया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए किया। मल्हार राग सुनाकर बच्चों ने इसकी उपयोगिता का परिचय भी दिया। महाभारत नृत्य नाटिका, मोबाइल दुष्प्रभाव, निजी स्कूल फीस वृद्धि जैसे ज्वलंत पहलुओं पर नाटक खूब सराहे गए। बीएसए ने अंकपत्र व मोमेंटम देकर बच्चों को उत्साहित कर अगली कक्षा में और परिश्रम की सीख दी। कार्यकाल पूर्ण कर सेवा निवृत्त हो रहे शिक्षक देवी शरण त्रिपाठी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बीईओ अंकिता सिंह, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि ई. विवेक गुप्ता, प्राथमिक शिक्षक संघ सदर अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, अखिलेश पाठक, रामचंद्र प्रजापति विशिष्ट अतिथि रहे। प्रधान बागापार विवेक सिंह व स्कूल के प्रभारी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें