महराजगंज। विकास खंड पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुआंचाप कौआठोढ में एक मैरिज हाल में ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन हुआ। निपुण भारत, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, प्री-प्राइमरी शिक्षा, बाल-वाटिका, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता के अंतर्गत बच्चों को सुविधा दी जा रही है।
शिक्षक संकुल अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि प्री-प्राइमरी और कक्षा एक के प्रत्येक न्याय पंचायत से पांच-पांच निपुण बच्चों कुल 45 बच्चों को प्रमाण पत्र,मेडल और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में 10 निपुण बच्चों के अभिभावकों को भी साल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि शासन द्वारा बेसिक शिक्षा और प्री प्राइमरी के सुधार हेतु बहुत सारे प्रयास किए जा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी अमरनाथ पांडेय ने कहा कि प्री प्राइमरी शिक्षा में खेल खेल में पढ़ाई की संकल्पना है। खंड शिक्षा अधिकारी गरीमा यादव, लालता प्रसाद मौर्य, रामेश्वर मौर्य, अय्यूब अंसारी, आशीष कुमार शुक्ला मौजूद रहे। संवाद