फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिलेगा गर्म भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिलेगा ताजा खाना
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाले बच्चों को पोषणयुक्त ताजा भोजन दिया जाएगा। शासन ने इस योजना को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को निर्देश दिया है। इतना ही नहीं राशन के भुगतान के लिए आंगनबाडी केंद्र को धनराशि दी जाएगी। जिससे योजना का क्रियान्वयन हो सके।
विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में ही हाटकुक्ड योजना का शुभारंभ हुआ था। लेकिन, कई विभागों में समन्वय व धन आवंटन के पेंच के कारण योजना का संचालन शुरू नहीं किया जा सका। एक बार फिर विभाग ने कमर कस ली है। अब जल्द ही योजना की शुरूआत करने की तैयारी चल रही है। जिले में कुल 3133 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। जिसमें 73585 बच्चे तीन से छह वर्ष के पंजीकृत हैं। शासन की मंशा के अनुसार इन बच्चों को गर्म पका पकाया भोजन देने के लिए हाट कुक्कड योजना शुरू की गई है। जिससे आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को गर्म भोजन मिल सके। इसके लिए विभाग की ओर से प्रति लाभार्थी चार रुपये 50 पैसा खर्च किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों में हाट कुक्ड योजना के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द ही योजना के तहत बच्चों को गर्म पका पकाया भोजन आंगनबाड़ी केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

विभागों में समन्वय के कारण फंसी रही योजना
हाट कुक्कड योजना में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग, जिला पूर्ति विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, जिला पंचायत राज विभाग शामिल है। विभागों में आपसी समन्वय नहीं बन पाने के कारण यह योजना गति नहीं पकड़ सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें