फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक की चपेट में आने से बालक की मौत

Fri, 06 Jun 2025 09:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। ग्राम पंचायत परसासुमाली टोला विश्वनाथपुर गांव के सामने शुक्रवार दोपहर बाइक की चपेट में आने से एक छह वर्षीय अक्षत कौशल घायल हो गया। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसासुमाली निवासी भोला कौशल की पुत्री प्रिया कौशल की शादी ग्राम कानभारी श्रीदत्त गंज थाना नगर कोतवाली जिला बलरामपुर में हुई है। बृहस्पतिवार शाम प्रिया अपने पुत्र अक्षत कौशल (6) को साथ लेकर अपने मायके विश्वनाथपुर आई। शुक्रवार दोपहर अक्षत कौशल सड़क पार कर रहा था।
तभी अचानक नौतनवा थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया की तरफ से तेज रफ्तार में जा रही बाइक की चपेट में आ गया जिससे वह घायल हो गया। नौतनवा एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुत्र के मौत की खबर पाकर पिता पप्पू देर शाम विश्वनाथपुर ससुराल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सोनौली कोतवाल अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि परिजनों की सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें