फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: महराजगंज में बोले सीएम योगी, SP, BSP, कांग्रेस ने युवाओं के हाथ में दिया तमंचा, भाजपा ने टैबलेट

Sat, 29 Apr 2023 02:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

सीएम योगी ने कहा कि इंसेफलाइटिस से मौतें होती थी। किसी ने ध्यान नहीं दिया। सपा, बसपा, कांग्रेस ने ध्यान नहीं दिया। भाजपा सरकार ने इंसेफलाइटी को समाप्त कर दिया। कोरोना महामारी का मुफ्त उपचार किया गया। 15 करोड लोगों को राशन की सुविधा दी जा रही है। किसान सीना तान कर चल रहा है।
विज्ञापन
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा, बसपा,कांग्रेस ने युवाओं को तमंचा दिया, भाजपा सरकार ने टैबलेट दिया है। पहले व्यापारी झुक कर चलते थे। गुड़े माफिया सीना तान कर चलते थे। अब उल्टा हो गया है। व्यापारी सीना तान कर चलते हैं। गुड़े माफिया के गले में पट्टा पड़ गया है। वह झुक कर चलते हैं। नगरों को सुरक्षित बनाया जा रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं।

विज्ञापन


वह शनिवार को शहर के निर्माणाधीन मंडी परिसर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी का नौजवान गर्व के साथ के कह सकता है कि मैं यूपी के महराजगंज का हूं। पहले युवाओं को पहचान छिपानी पड़ती थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का मान बढ़ रहा है। लोग आशा भरी निगहों भारत की ओर से देख रहे हैं। सुडान में फंसे हो लोग वापस आए। यह पीएम मोदी के द्वारा की संभव हो पाया है।

कहा कि इंसेफलाइटिस से मौतें होती थी। किसी ने ध्यान नहीं दिया। सपा, बसपा, कांग्रेस ने ध्यान नहीं दिया। भाजपा सरकार ने इंसेफलाइटी को समाप्त कर दिया। कोरोना महामारी का मुफ्त उपचार किया गया। 15 करोड लोगों को राशन की सुविधा दी जा रही है। किसान सीना तान कर चल रहा है। किसान को सम्मान, युवा को सम्मान, महिला सुरक्षा, मेडिकल कालेज, एम्स का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि दिल्ली का पैसा जमीन पर दिखे सके, इसके लिए डबल इंजन की सरकार में पैसा दिया जा रहा है। योजनाओं का लाभ देने में किसी की जाति नहीं देखी गई। भेदभाव किसी के साथ नहीं किया गया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के समय में चौक बाजार तक हाथी से जाना पड़ता था, अब 10 महराजगंज से चौक जाने में 10 मिनट लगता है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें