फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौ किसान परिवारों को मिले पांच-पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने नौ कृषक लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

इस दौरान कुल 45 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन भी सुना। इस मौके पर सदर विधायक ने कहा कि किसान देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम से ही समाज के सभी वर्गों का जीवन संचालित होता है। किसानों व उनके परिवारों को दुर्घटना के बाद आर्थिक संकट से उबारने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने यह योजना शुरू की है। इस माैके पर एडीएम प्रशांत कुमार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें