फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहल्लुम पर ताजिए के साथ निकला मातमी जुलूस

Sun, 12 Nov 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बृजमनगंज में चेहल्लुम के जुलूस में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
महराजगंज/बृजमनगंज। नगर में शनिवार को चेहल्लुम के अवसर पर ताजिया के साथ मातमी जुलूस परंपरागत ढंग से निकाला गया। आजाद नगर के मुख्य मार्ग से होते सभी जिला केंद्र के रास्ते फरेंदा रोड से होकर बस स्टेशन के पीछे कर्बला पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान अली अहमद, सरवरे आलम, मुहम्मद नईम, समीउल्लाह, शमशेर, शंस आलम आदि लोग मौजूद रहे। शनिवार की दोपहर को कस्बा बृजमनगंज में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चालीसवां का जुलूस निकाला। जुलूस में 786 अखाड़ा बृजमनगंज की ओर से एक से बढ़ कर एक करतब दिखया गया। जुलूस कस्बे के मस्जिद से निकला। जुलूस पूरे उपनगर में घुमाया गया।

इस अवसर पर 786 अखाड़े के अध्यक्ष अब्दुल सलाम उपाध्यक्ष शमीम कुरैशी, बदरे आलम, सन्नी, अफजाल, शमशेर, नशीर, तबरेज, सोनू, सादिक अली, अशफाक, तुफैल अहमद, रिजवान अहमद, अजमत आदि मौजूूद रहे। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार राय, उपनिरीक्षक शंकर यादव के अलावा पुलिस कर्मी मौजूूद रहे।
विज्ञापन


परतावल प्रतिनिधि के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा गंजन में शहीदे कर्बला इमामे हुसैन और उनके साथियों की 10 मोहर्रम की शहादत को याद करते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। जुलूस विभिन्न स्थानों से भ्रमण करते हुए कर्बला पहुंचा। इस अवसर पर मैटी खान, इरफान, सोनू, लाला आदि मौजूद रहे। इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा रामपाल यादव, एसआई उमेश कुमार शर्मा समेत तमाम पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें