राधाकुमारी इंटर कालेज ठूठीबारी में क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता ट्राफी के साथ खिलाड़ी व नेपाल के पूर्व गृहमंत्री देवेन्द्र राज कंडेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
ठूठीबारी। टीकर परसौनी की टीम ने अड्डा खोरियां क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराकर ट्राफी अपने नाम कर लिया खिलाड़ियों को नेपाल के पूर्व गृहमंत्री देवेंद्र राज कंडेल ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
शनिवार की दोपहर राधाकुमारी इंटर कालेज ठूठीबारी के खेल मैदान में द चैलेंज टूर्नामेंट का फाइनल मैच अड्डा खोरियां बनाम टीकर परसौनी के बीच खेला गया। टास जीतकर अड्डा खोरिया की टीम ने 10 ओवर के मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना टीकर परसौनी की टीम को 98 रन का लक्ष्य दिया।
जवाब में टीकर परसौनी की टीम 9 ओवर में ही 98 रन बनाकर 6 विकेट से ट्राफी अपने नाम कर ली। इस मैच में टीकर परसौनी के हरफनमौला खिलाड़ी नमन सिंह को मैन आफ द मैच दिया गया। वहीं बेस्ट बालर का पुरस्कार अड्डा खोरिया के खिलाड़ी अंकित सिंह को दिया गया।
विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को नेपाल के पूर्व गृहमंत्री देवेंद्र राज कंडेल ने ट्राफी प्रदान की। साथ ही अंपायर उमाकांत पांडेय व गोपाल रौनियार को कमेटी के अध्यक्ष विंदेश्वर विश्वकर्मा ने सम्मानित किया। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल दिनेश रौनियार, मोनू सहानी, आशीष रौनियार, राकेशसहानी, अमित कसौधन, विनयसहानी, दिलजान राईन, विवेकगुप्ता, शिवराम, किशन, रमन आदि मौजूद रहे।