फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सावधान ! लुभावने ऑफर देकर कंगाल बना रहे साइबर अपराधी

Tue, 08 Apr 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। साइबर अपराधी कभी लिंक भेज कर, तो कभी लुभावने ऑफर की बात कर, तो कभी मुकदमे में फंसे होने का झांसा देकर खाता खाली कर रहे हैं। बीते 15 दिन में ऐसे कई मामले आए हैं जिसमें लोग जालसाजी के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन

हर बार साइबर जालसाज अलग-अलग तरीका अपनाते हैं। गैस कनेक्शन सर्वे के नाम पर भी ठगी हो रही है। साइबर सेल की ओर से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। भिटौली के रामदेव ठगी के शिकार हो गए। उन्होंने सप्ताह भर पहले ठगी के मामले का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जालसाज कब, कहां, कैसे, किस तरह से मिल जाएंगे, अंदाजा लगाना मुश्किल है। अब तो घर पहुंचकर ही चूना लगा दे रहे हैं।
इसमें किसी को शक भी नहीं होता है। जब पूरा मामला समझ में आया, तब तक जेब कट जाएगी। उन्होंने बताया कि गैस कनेक्शन का सर्वे करने युवक गांव-गांव घूम रहे हैं। जब वह घर आते हैं, तो ऐसी बात करने लगते हैं की सही गलत समझ में नहीं आता है। उनसे सर्वे के नाम पर बाइक सवार युवक ने आधार मांगा और कुछ जरूरी जानकारी दर्ज की। इसके बाद अंगूठा लगाने को कहा।
विज्ञापन

अंगूठा लगाने के बाद खाते से 3,800 रुपये कट गए। इस झांसे में ज्यादातर कम पढ़े लिखे लोग फंस रहे हैं। क्योंकि, पढ़े लिखे लोगों को यह पता है कि गैस एजेंसी की ओर से कोई सर्वे घर-घर नहीं होता है। रामदेव ने बताया कि ठगी होने के बाद पता चला कि यह जालसाज ऐसा कर रहे हैं।
साइबर सेल से इसकी शिकायत की गई है। घुघली थाना क्षेत्र के परसा गिदही की रहने वाली चंदा ने बताया कि तीन बार में 25 हजार रुपये की ठगी हो गई। पहले 10 हजार, फिर 5 हजार और 10 हजार रुपये जालसाज ने ले लिए। जालसाज से फोन करके बोला था कि लंदन से बोल रहा हूं। आईफोन और ज्वेलरी की एजेंसी है। उसने वाट्सएप पर आईफोन का फोटो भेजा और बोला कि चार तारीख को आप के लिए कोरियर किया गया है।
पांच अप्रैल को कोरियर छुड़ाने के लिए उसने रकम की मांग की। तीन बार में 25 हजार की ठगी कर ली। वाट्सअप पर कॉल करके 5 हजार रुपये और मांग रहा है। सस्ते आईफोन के चक्कर में उसके झांसे में आने से ठगी की शिकार हो गई थी। चंदा ने बताया कि जालसाज ने इस तरह से बातचीत की, जिससे ठगी होने का अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें