फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एनसीसी की चार्ली कंपनी ने ओवरऑल चैम्पियन ट्राफी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
विज्ञापन

सिसवा बाजार। एनसीसी के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में 23 विद्यालयों के 638 कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी विद्यालयों को अल्फा, ब्रेवो,चार्ली, डेल्टा टीम में बांटा गया। दस दिन तक चली सभी प्रतियोगिताओं के आधार पर चार्ली कंपनी ने ओवर ऑल चैंपियन ट्राफी जीती। जबकि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर को अपने दमदार प्रदर्शन के लिए सर्वोत्तम विद्यालय की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
परमहंस पाल पीजी कॉलेज गुरली में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर बेस्ट कैडेट की ट्रॉफ़ी जूनियर कैडेट ब्वॉयज में विष्णु को, जूनियर कैडेट गर्ल्स में सोनी को और सीनियर कैडेट ब्वॉयज की ट्रॉफी विकास यादव और सीनियर कैडेट गर्ल्स के साथ ओवरऑल बेस्ट कैडेट की ट्रॉफी कैडेट खुशी गुप्ता को प्रदान किया गया। अल्फा, ब्रेवो, चार्ली, डेल्टा टीम के मध्य हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के चयनित कैडेट्स को ट्राफी ,गोल्ड और सिल्वर मेडल से कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह ने कहा कि एनसीसी केवल एक ट्रेनिंग कार्यक्रम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, नेतृत्व विकास और राष्ट्रभक्ति की सशक्त पाठशाला है। उन्होंने कहा कि पिछले दस दिनों के इस शिविर में कैडेट्स ने अनुशासन, समयबद्धता, टीमवर्क और आत्मविश्वास जैसे गुणों को न केवल सीखा, बल्कि उसे अपने व्यवहार में उतारा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें