फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय की अव्यवस्था पर भड़के डीएम

Sat, 07 May 2016 01:07 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम ने समीक्षा बैठक ली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुद्घ सभागार में शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम वीरेंद्र कुमर सिंह ने कहा कि 1200 व्यक्तियों को समाजवादी पेंशन दी जाएगी। 
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि 20 मई तक लक्ष्य की पूर्ति के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन लोहिया समग्र ग्राम तथा वनटांगिया ग्राम से किया जाए।

सीडीओ इसकी प्रतिदिन समीक्षा करके रिपोर्ट देगें। जिले में लगभग 130 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी है समाजवादी पेंशन एवं अन्य भोजनाओं के लाभार्थियों को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए इसमें क्षेत्रवार लक्ष्य का विभाजन कर दें और सहायक विकास अधिकारी को प्रत्येक ब्लाक में तथा डीपीआरओ को जिले में नोडल नामित करें।

जो समीक्षा करके कार्य पूर्ण कराएंगे। सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा में उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जिले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बीएसए को कार्यलय की व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थी तथा आशा को भुगतान न करने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने श्रम विभाग के कार्यों में मजदूरों के लाभान्वित और पंजीकरण करने की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया है। बैठक का संचालन अर्थ एवं संख्याधिकारी दीपक पांडे   ने किया। सीडीओ रामनेवास, पीडी आरएम उपध्याय, डीडीओ एसएन सिंह तथा डीएफओ शिवाजी सहित तमाम लोग मौजूद रहेे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें