वकीलों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
तहसील बार एसोसिएशन का एसडीएम हटाओ आंदोलन शुक्रवार को 18वें दिन भी जारी रहा। हाथों में काली पट्टी बांध कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर डटे अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अध्यक्ष डीएन मिश्र ने कहा कि एडीएम को एसडीएम के कारनामों का काला चिट्ठा सौंप दिया गया है। वह मामले की जांच कर रहे है। मंत्री प्रवीन चंद पांडेय, विरेन्द्र तिवारी, दीनानाथ चौधरी, अभयनन्दन मिश्र, नवीन मिश्र, अशोक मणि आदि मौजूद रहे।