महराजगंज। जनपद के कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बृहस्पतिवार को एसपी सोमेंद्र मीणा ने पांच उप निरीक्षक समेत 44 कांस्टेबल के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
पुलिस लाइंस से उप निरीक्षक अंजनी यादव को थाना कोतवाली, आकाश कुमार सिंह को थाना श्यामदेउरवा, अशोक कुमार को थाना पनियरा, मोहम्मद इस्माइल खान को थाना श्यामदेऊरवा, उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह को थाना पनियरा में तैनाती दी गई है। 44 आरक्षी और मुख्य आरक्षी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।