फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यातायात माह के 18 दिनों में 1836 वाहनों का चालान, 61.33 लाख रुपये जुर्माना

Mon, 18 Nov 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नवंबर में यातायात नियमों का अनुपालन कराने के लिए यातायात पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि लोग यातायात नियमों का पालन करें जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी हो रही है। अबतक बीते 18 दिनों में यातायात पुलिस ने 1836 वाहनों का चालान कर 61,33,509 रुपये का जुर्माना लगाया। वाहनों के चालान को देखकर यही साबित हो रहा कि 61.33 लाख रुपये जुर्माना देकर भी लोगों को सुधरने की फिक्र नहीं है।
विज्ञापन

पहली नवंबर से जिले में यातायात माह के तहत यातायात पुलिस वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाने के साथ साथ वाहनों में फॉग लाइट, इंडीकेटर, फिटनेस की जांच कर रही है। साथ ही हेलमेट, सीटबेल्ट, प्रदूषण प्रपत्र, गति, साइड, मानक से अधिक सवारी बिठाने इत्यादि नियमों का पालन न करने पर चालान कर जुर्माना भी लगा रही है। अबतक बीते 18 दिनों में यातायात पुलिस ने 1836 वाहनों का चालान कर 61,33,509 रुपये का जुर्माना लगाया। 1,23,509 रुपया जुर्माना मद में वसूल किया गया। इस कार्रवाई के बाद भी यातायात नियमों का पालन न करने के चलते हर रोज 10 से अधिक वाहनों का चालान किया जा रहा है। यातायात पुलिस ने अबतक के अभियान में 350 बड़े वाहन, 210 ई-रिक्शा व 1400 वाहनों का चालान किया गया। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस का यही ध्येय रहता है कि लोग वाहनों को फिट रखें और यातायात नियमों का पालन करें। चेतावनी व जुर्माना की कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन लोग नियम तोड़ने में पीछे नहीं हो रहे।

छुट्टी के दिन भी 13 वाहनों का चालान
रविवार को दफ्तर व स्कूलों में अवकाश रहता है और सड़क पर ट्रैफिक कम होती है, बावजूद नियम फाॅलो करने की फुर्सत चालकों में नहीं दिखती। रविवार को यातायात पुलिस ने स्पीड रडारगन की मदद से शहर में चलने वाले वाहनों की गति जांची और तेज गति से वाहन शहर के भीतर न चलाने के लिए जागरूक किया। रोडवेज बस स्टेशन व प्राइवेट टैक्सी स्टैंड पर यात्री वाहनों में फाग लाइट व इंडीकेटर चेक किया। अनुपलब्ध मिलने पर 13 वाहनों का चालान कर 21,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें