सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर अवैध रूप से चलने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरटीओ ने कार्रवाई की। यात्री बस को सीज किया एवं अवैध रूप से डिपो के पास सवारी भर रहे 10 छोटे वाहनों का चालान कर दिया।
बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे एआरटीओ मनोज कुमार सिंह, पीटीओ बलवंत सिंह और एआरएम संजय कुमार प्रेमी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम से बचकर सवारी लेकर सोनौली से दिल्ली जा रही एक बस को सोनौली टेंपो स्टैंड पर पकड़ लिया और जांच के दौरान कोई वैध कागजात नहीं मिले। संवाद