महराजगंज। यातायात पुलिस ने यातायात माह के तहत परतावल चौक पर स्कूल में चलने वाले बसों का फिटनेस बीमा और ड्राइवर लाइसेंस की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 20 वाहनों का चालान किया गया। इसके साथ 40,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इसके अलावा पकड़ी चौराहे के पास शराब पीकर वाहन चलाने वाले 56 चालकों की ब्रेथ एनालाइजर लगाकर जांच की गई। इस दौरान 12 पाॅजिटिव मिले, इसमें दोषी पाए गए चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परतावल कस्बे में स्कूली बसों में सेफ्टी मेजर गैस किट और फर्स्ट एड बॉक्स की जांच की गई। वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए निर्देशित किया गया है।