सिसवा बाजार। क्षेत्र के ग्राम सभा रुद्रापुर में रविवार की रात अलखैर इमदाद सोसायटी कमेटी की ओर से अजमते-मुस्तफा-कांफ्रेंस व उर्स मुकद्दस का आयोजन किया गया। हिंदू-मुस्लिम एकता संदेश देते हुए आजमगढ़ से आये मौलाना निजामुद्दीन ने तिलावत-ए-कुरान पाक से जलसे का शुभारंभ किया।
कमरुजमा कमर अलीमी ने कहा कि कुरान को हिफ्ज करने वाले व्यक्ति का स्थान बहुत बुलंद होता है। अगर घर में एक हाफिज हो गया तो समझो घर की बख्शिश का जरिया हो गया। उन्होंने कौमी एकता के लिए कुरआन, हदीस और वेद पुराण के हवाले से निराकार एक ईश्वरवाद की चर्चा की। बलरामपुर जनपद के उतरौला से आए मुफ्ती मसीहुद्दीन हशमती ने बताया कि हम सभी को आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। उन्नाव से आये नूर मुजस्सम व खड्डा के शकील अख्तर निजामी ने भी जलसे में शिरकत की। इस दौरान सिराज अहमद, रहमत अली, यूसुफ अली, निजामुद्दीन आदि मौजूद रहे।