फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चेयरमैन ने किया निर्माणाधीन सीसी सड़क का निरीक्षण

Thu, 26 Jun 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। नगर पंचायत के मेन मार्केट में इन दिनों आरसीसी सड़क का निर्माण चल रहा है। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया सभासदों के साथ सड़क का जायजा लिया। जहां पर उन्होंने मौके पर मौजूद जिम्मेदारों ने निर्माण से संबंधित कई बिंदुओं पर जानकारी ली।
विज्ञापन

इतना ही नहीं इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने सड़क को मानक के मुताबिक बेहतर तरीके से तय तिथि के अंदर कार्य पूरा कराने की भी बात कहीं। नगर पंचायत पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने बताया कि नगर के मेन मार्केट की सड़क काफी दिनों से बदहाल थी। जिसे काफी प्रयास के बाद निर्माण कराया जा रहा है। आज ठेकेदार ने ढलाई शुरु की हैं। सड़क निर्माण होने के बाद शहरवासियों के साथ ही ग्रामीण इलाकों से शहर आने वाले लोगों को भी सफर करने में आसानी होगी। सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इसके लिए सभासदों के साथ मौके पर पहुंच निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद जेई व संबंधित ठेकेदार से निर्माण में प्रयोग होने वाली सामाग्री सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली गई। उसके बाद निर्माणाधीन सड़क को जल्द पूरा करने के लिए ठेकेदार को नसीहत दी गई। इस दौरान सभासद संजय पांडेय, अनिल कन्नौजिया, साबिर अली, अजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें