फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में चेन लूट का खुलासा, तीन भारतीय समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटी गई दो सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
विज्ञापन

सोनौली। सीमा सोनौली से सटे नेपाल के रूपनदेही जिले में चेन लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को तीन भारतीय और एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटी गई दो सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम तिलोत्तमा नगर पालिका-चार के ड्राइवर टोल स्थित चांदनी मार्ग पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली थी। घटना के बाद शुरू की गई जांच और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी कृष्णा कुमार चन्द ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राहुल जायसवाल (32) निवासी गोरखपुर, प्रिंस जायसवाल (22) निवासी महराजगंज, नितेश कुमार गुप्ता (30) निवासी बिहार और प्रदीप कंदू (32) निवासी सिद्धार्थनगर नगर पालिका-5, रूपनदेही (नेपाल) हैं। आरोपियों के कब्जे से दो सोने की चेन और लूट में इस्तेमाल नेपाली बाइक बरामद की गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें