फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया

Thu, 09 Aug 2018 12:49 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा (महराजगंज)। घोघी नदी में बढ़ रहे जलस्तर के कारण बृजमनगंज क्षेत्र के पृथ्वीपालगढ़ के बेलासपुर गांव पर खतरा मंडरा रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर बुधवार को विधायक बजरंग बहादुर सिंह, एसडीएम आरबी सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेन्द्र कुमार के साथ कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को कटान रोकने के लिए बंधे का शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि घोघी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण तेजी से कटान हो रहा है। इससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। कटान को रोकने के उपाय नहीं किए गए तो इस टोले का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। मकान से कटान की दूरी भी बहुत कम रह गई है। ग्रामीण अपने मकान को छोड़ कर झोपड़ी बना कर निवास कर रहे हैं। विधायक ने कहा मिट्टी का कार्य अभी संभव नहीं है लेकिन बल्ली व बोरे में भरकर मिट्टी लगा कर कटान को रोका जा सकता है। उन्होंने कटान रोकने के लिए उपाय करने के बाद मुख्य अभियंता गंडक से भी फोन पर वार्ता की। एसडीएम आरबी सिंह ने बताया कि कटान के कारण करीब दस घरों पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में सिंचाई विभाग को कहा गया है कि शीघ्र व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें