फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भाईचारे के साथ मनाएं श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

Fri, 19 Jan 2024 08:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि यह शांतिप्रिय जिला है और पूर्ण विश्वास है कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सभी लोग मिलकर प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएंगे। इसके लिए परस्पर सहयोग व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने दोनों समुदायों के प्रबुद्धजनों से अनुरोध किया कि लोगों को विशेषकर युवाओं को प्रेरित करें कि परस्पर मेल जोल और भाईचारे के साथ इस उत्सव को मनाएं। कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम और सीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सीसीटीवी की क्रियाशीलता सुनिश्चित करें। जुलूस आदि की पूर्व अनुमति के लिए निर्देशित कर दें और जुलूस के दौरान आवश्यक दिशा निर्देशों का कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जिला अग्निशमन अधिकारी को 22 जनवरी को सभी दमकल गाड़ियों को क्रियाशील और सक्रिय रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि एसडीएम, सीओ भ्रमण करते रहें। जिला आबकारी अधिकारी को शराब की दुकानों के बंदी के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। सभी ईओ और डीपीआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मंदिरों की साफ–सफाई को सुनिश्चित कराएं। मंदिरों पर पेयजल की व्यवस्था को सुनिश्चित कराएं। पुलिस अधीक्षक ने सभी संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीमावर्ती थानों में विशेष सतर्कता और शराब व मादक पदार्थों पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें