फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कृषक उत्पादक संगठन के गठन पर जोर दें जिम्मेदार’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘कृषक उत्पादक संगठन के गठन पर जोर दें जिम्मेदार’
विज्ञापन

- कृषि विभाग व अन्य सहयोगी विभाग की बैठक में सीडीओ ने दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कृषक उत्पादक संगठन के गठन पर जोर दिया जाए। कृषि व अन्य सहयोगी विभाग के जिम्मेदार किसानों से संपर्क स्थापित करते हुए उन्हें इसके लाभ से अवगत कराएं।
विज्ञापन

यह बातें विकास भवन सभागार में सोमवार को आयोजित कृषि एवं अन्य सहयोगी विभागों की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कही। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ उद्यान, मत्स्य, गन्ना, पशुपालन, मनरेगा आदि कार्यों से जोड़ते हुए किसानों के विकास को प्राथमिकता दी जाए। कार्यों के उपलब्ध होने से जहां कृषक लाभान्वित होंगे, वहीं अधिक उत्पादन से क्षेत्रों में जिले का अलग नाम एवं पहचान होगा। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि कृषि से जुड़कर जहां किसान अपनी आर्थिक आय को मजबूत कर सकते हैं वहीं समूहों के माध्यम से कार्य कर स्वयं के व्यावसायिक दायरे को मजबूत भी बना सकते हैं। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने किसानों से गन्ने की खेती से जुड़कर आय बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस दौरान एआर कोआपरेटिव सवींद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश पाल सिंह, प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी विकास श्रीनेत, डीडीएम नाबार्ड समेत अन्य प्रगतिशील कृषक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें