फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

Thu, 25 Apr 2024 06:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए पूरे साल कॉलेजों में पढ़ाई की मॉनिटरिंग करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बोर्ड ऑफिस और डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों की हाल ही में हुई ऑनलाइन मीटिंग में कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई के स्तर में सुधार पर मंथन किया गया। इसके तहत कॉलेजों में शिक्षकों की उपस्थिति और पढ़ाई की पूरे साल मॉनिटरिंग करने का निर्णय लिया गया। बोर्ड परीक्षा के दौरान जिन कॉलेजों में कैमरे चालू रहते हैं वहां पूरे साल कैमरे चलेंगे, जहां कैमरे नहीं लगे हैं वहां कम से कम दो कैमरे लगाए जाएंगे।
ये कैमरे बोर्ड ऑफिस और डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। जहां से कॉलेज में पढ़ाई के माहौल के साथ-साथ शिक्षकों की उपस्थिति पर नजर रखी जाएगी। जिले में देहात क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या रहती है। ऐसे में पूरे साल सीसीटीवी से निगरानी आसान नहीं होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि निर्देश के बारे में अवगत करा दिया गया है। परीक्षा केंद्र वाले स्कूलों में तो पहले ही कैमरे लग चुके हैं। शेष स्कूलों के प्रधानाचार्याें को निर्देशित किया गया है कि जल्द कैमरे लगवा लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें