फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : 12वीं के परिणाम में सत्यम बने जिला टॉपर, अनामिका को मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन
बिशप एकेडमी में सीबीएसई बोर्ड ​का रिजल्ट आने के बाद खु​शि का इजहार करते बच्चे। 
विज्ञापन
97 फीसदी अंकों के साथ बिशप एकेडमी के सत्यम बने जिला टॉपर
विज्ञापन

फरेंदा स्कालर्स एकेडमी की अनामिका पाल को मिले 95.6 फीसदी नंबर
महराजगंज। सीबीएसई 12वीं के परिणाम में मुख्यालय के बिशप एकेडमी के सत्यम मद्धेशिया ने 485 अंक (97 फीसदी) प्राप्त कर जनपद टॉप किया है। दूसरे स्थान पर फरेंदा स्थित स्कालर्स एकेडमी रहा जिसकी छात्रा अनामिका पाल ने 95.6 फीसदी अंक अर्जित किया। तीसरा स्थान संयुक्त रूप से सिसवां बाजार के सत्यांश जायसवाल स्टर्लिंग पब्लिक व स्कालर्स एकेडमी के सिद्धांत दुबे ने संयुक्त रूप से हासिल किया।
बुधवार को घोषित 12वीं सीबीएसई के घोषित परिणाम में बिशप एकेडमी का दबदबा कायम रहा। पिछले वर्ष इसी स्कूल के पीयूष सिंह चौधरी ने 98.4 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया था। इस बार यह उपलब्धि सत्यम ने हासिल की है। सत्यम ने इकोनॉमिक्स व एकाउंटेंसी में 98-98 अंक अर्जित किए हैं। हालांकि विशप एकेडमी से दूसरा व तीसरा स्थान छिन गया। स्कालर्स एकेडमी की अनामिका पाल ने 95.6 फीसदी अंक हासिल कर जनपद में दूसरा और सिद्धांत दूबे व सत्यांश जायसवाल ने 94.66 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। जनपद में चौथा स्थान स्कालर्स के ही अभिषेक ने 94.2 फीसदी अंकों के साथ हासिल किया। पांचवा स्थान जवाहर नवोदय महराजगंज के अनंत कुमार ने 93.2 फीसदी अंकों के साथ प्राप्त किया। छठवां व सातवां स्थान एमपी पब्लिक फरेंदा के सौरभ अग्रहरि व अर्चना ने हासिल किया। इन्हें 92.6 और 92.4 फीसदी अंक मिले। सेंट जोसेफ स्कूल महराजगंज के सुधांशु पटेल 91.6 फीसदी अंक लाकर आठवें पायदान पर रहे। स्टर्लिंग पब्लिक सिसवां के आदित्य ने 91.6 प्रतिशत अंक लाकर नौवें और एमपी फरेंदा की छात्रा आंचल वर्मा ने 91.4 प्रतिशत अंक लाकर दसवें स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सीबीएसई बोर्ड 12वीं के परिणाम के आधार पर विशप एकेडमी को पहला व स्कालर्स एकेडमी को दूसरा स्थान जनपद में मिला है। तीसरा स्थान स्कालर्स व स्टर्लिंग स्कूल ने संयुक्त रूप से हासिल किया। पिछली बार की तरह इस बार भी बेटियों ने अधिक बाजी मारी।
- डीपी सिंह, सिटी कोआर्डिनेटर महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें