फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीबीएसई बोर्ड ने दक्षता के लिए लिया कौशल का सहारा

Tue, 22 Apr 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सीबीएसई बोर्ड ने अपने विद्यार्थियों का कौशल बढ़ाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। इसके लिए चार कौशल विकास कार्यक्रम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की विषय सूची में शामिल कर लिए गए हैं, जिनके लिए 50-50 अंक थ्योरी व प्रयोगात्मक के लिए विद्यार्थियों को मिलेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कौशल विकास की पढ़ाई होगी। सीबीएसई मान्यता वाले विद्यालयों में इसके पाठ्यक्रम प्रभावी किए गए हैं। शैक्षणिक सत्र (2025-26) के लिए नौवीं से बारहवीं कक्षा के लिए पाठ्यक्रम जारी हुआ है। 12वीं के पाठ्यक्रम में बोर्ड ने स्किल डेवलपमेंट विषयों के ग्रुप में चार विषयों को शामिल किया है।
लैंड ट्रांसपोर्टेशन एसोसिएट, इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर, डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन व फिजिकल एक्टिविटी को शामिल किया गया है। 12 वीं के इन विषयों में 50 अंकों की थ्योरी व 50 अंकों का प्रैक्टिकल होगा। इन्हें जोड़ने के पीछे बोर्ड का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान देने के साथ-साथ काम करने के लिए जरूरी दक्षता विकसित करना है।
विज्ञापन

9वीं व 10वीं के पाठ्यक्रम में दो भाषा (एक भाषा अनिवार्य व एक अन्य भाषा), सोशल साइंस, गणित, साइंस कोर विषयों के अलावा वैकल्पिक विषय के रूप में किसी स्किल विषय व हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन, आर्ट एजुकेशन को पढ़ना होगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को स्किल-आधारित सब्जेक्ट्स स्कूल कंप्यूटर ऐप्लिकेशन, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में से भी एक का चुनाव करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें