30 स्कूलों के लिए नवोदय सहित सात परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा
बोर्ड नोडल ने किया फरेंदा के दो केंद्रों का निरीक्षण
महराजगंज। कड़े इंतजाम व तैयारियों के बीच मंगलवार को सात परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा आयोजित हुई। पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल के गणित की परीक्षा हुई। हाईस्कूल के पंजीकृत 3074 विद्यार्थियों में से विशप एकेडमी महराजगंज में तीन अनुपस्थित रहे।
सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार को शुरू हुई। पहले दिन पहली पाली में गणित की परीक्षा हुई। विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग टाइम नौ बजे रखी गई थी। जवाहर नवोदय के प्रभारी प्राचार्य आरके राय ने बताया कि उनके यहां 239 बच्चों को हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होना था, सभी उपस्थित रहे। महराजगंज जिला मुख्यालय के सेंट जोसेफ में सभी 534 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। विशप एकेडमी में 536 की जगह 533 उपस्थित रहे। फरेंदा के नवजीवन में 469 व स्कालर्स में 466 शतप्रतिशत उपस्थिति रही। नौतनवां के मॉर्डन स्कूल में 308 व निचलौल के सेक्रेटहार्ट में 522 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दोनों स्कूलों में कोई अनुपस्थित नहीं रहा।
वर्जन
पहले दिन हाईस्कूल के गणित की परीक्षा में कुल 99.5 फीसदी उपस्थिति रही। मैंने स्कालर्स व नवजीवन स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हुई। सभी सात केंद्र आब्जर्वर ने शांतिपूर्ण परीक्षा की रिपोर्ट दी है। बुधवार को सुबह की पाली में इंटरमीडिएट के फिजिकल एजूकेशन विषय की परीक्षा है। इसमें 1836 बच्चे प्रतिभाग करेंगे।
-डीपी सिंह, नोडल सीबीएसई बोर्ड, महराजगंज।