फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : पहले चरण में रिकॉर्ड 1949 आवेदन, ई-लाटरी आज

विज्ञापन
विज्ञापन
16 फरवरी तक लिया गया ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

महराजगंज। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में दाखिले को लेकर जनपद वासियों में उत्साह देखा जा रहा है। बीते वर्ष की तुलना में इस बार पहले चरण में अधिक आवेदन मिले हैं। 2025 में जहां 1500 से कम आवेदन पहले चरण में आए थे वहीं इस बार पहले चरण में 1949 आवेदन मिले हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग ने आरटीई के तहत आवेदन की प्रक्रिया दो फरवरी से 16 फरवरी तक स्वीकार किया। मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समीक्षा के बाद बताया कि पहले चरण के कुल 1949 आवेदन मिले। जबकि अभी दो चरण और शेष हैं। पहले चरण की लाटरी आज (बुधवार) को निकली जाएगी। 20 फरवरी को चयनित बच्चों की विद्यालयवार सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

1284 आवेदन निरस्त, 665 आवेदन स्वीकृत
प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन विभिन्न डिजिटल स्रोतों से कराया गया। 1949 आवेदनों में से सिर्फ 665 आवेदन ही पहले चरण के लिए स्वीकृत हुए। अधिकतर आवेदन दूसरे क्षेत्र के स्कूलों में आवेदन के कारण किए गए थे। इस बार यह तय था कि आवेदक जिस वार्ड या गांव के निवासी हैं वहीं के निजी स्कूलों के लिए आवेदन करना था लेकिन इसका अनुपालन आवेदकों ने नहीं किया। तीन आवेदन गलत आय प्रमाणपत्र की वजह से रद्द किए गए।
विज्ञापन

वर्जन

इस बार आरटीई के पहले चरण में रिकार्ड आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस बार यह प्रक्रिया तीन चरण में 29 मार्च तक पूरी होनी है। पहले चरण के आवेदनों की ई-लाटरी आज डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी।
-रिद्धि पांडेय, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें