फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन केंद्रों पर होगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा

Mon, 05 Mar 2018 12:33 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
जिले में तीन केंद्रों पर होगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा की तैयारी रविवार को पूरी कर ली गई। सोमवार से शुरू हो रही  परीक्षा 13 अप्रैल तक चलेगी। जिले में बनाए गए केंद्रों पर 1726 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन की तरफ से प्रति 20 विद्यार्थी एक कक्ष निरीक्षक की तैनाती की गई है। परीक्षा के पहले दिन केंद्र पर सुबह 10 बजे के पहले ही प्रवेश मिल जायेगा। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। 
विज्ञापन


सोमवार से शुरू होने वाली सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1726 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिले में सेंट जोसेफ स्कूल महराजगंज केंद्र में 740, जवाहर नवोदय स्कूल में 455 और सेक्रेड हार्ट स्कूल निचलौल में 530 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिले में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी सेंट जोसेफ स्कूल में बने केंद्र में परीक्षा देंगे। सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक सीजे थामस ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा जिले में तीन केंद्रों पर 13 अप्रैल को तक होगी। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। स्कूल परिसर में छात्रों को बैठने की व्यवस्था बेहतर ढंग से कर ली गई है। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए पूरे इंतजाम किये गये हैं। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की निगरानी की जाएगी। कैमरे क्रियाशील कर दिए गए हैं। पहले दिन छात्रों को 10 बजे से पहले प्रवेश दिया जायेगा, ताकि उन्हें बैठने के स्थान की जानकारी समय से हो सके। इसके बाद की परीक्षा में निर्धारित समय पर ही स्कूल का गेट खुलेगा। प्रवेश के दौरान जांच की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें