फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के इंतजार में दिन भर हलकान रहे यात्री

Mon, 05 Mar 2018 12:30 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
बसों के इंतजार में दिन भर हलकान रहे यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। रोडवेज बस स्टेशन में रविवार को यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिली। बस के इंतजार में यात्रियों को दिन भर परेशान होना पड़ा। होली की छुट्टी बीत जाने के बाद लोग गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस स्टेशन पर पहुंचे तो लोगों को इसके लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बहुत से यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। बस स्टेशन पर उस समय मारामारी की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी, जब कोई बस स्टेशन पर आकर रुकती। उस पर सवार होने के लिए धक्कामुक्की होने लगती थी। 
विज्ञापन


 होली की छुट्टी बिताने के बाद सर्विस वाले अपने ड्यूटी पर जाने वाले, मांगलिक कार्यक्रमों में सरीक होने जाने वाले तथा अपने रोजगार के चक्कर में अन्य स्थानों पर जाने वालों के साथ आम सवारियों को रविवार को भारी मशक्कत उठानी पड़ी। कारण कि समय से यात्रियों को पर्याप्त परिवहन सेवा नहीं मिल पा रही थी। जब कोई बस स्टेशन पर खड़ी होती, यात्रियों का दबाव इस कदर होता कि बस खड़ी होते ही भर जा रही थी। लखनऊ जाने के लिए स्टेशन पहुंचे राजेश ने कहा कि दो घंटे से बस के इंतजार में स्टेशन पर हैं, मगर बस नहीं मिल रही है। निचलौल और गोरखपुर से आने वाली हर बस में यात्री भरे हुए है। बस स्टेशन पर खड़ी होते ही इस पर चढने के लिए होड़ लग जा रही है। इस भीड़ में चढ़ पाना भी सबसे बस की बात नहीं है। इसी प्रकार गोरखपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे सुरेंद्र, कैलाश, प्रमिला ने कहा कि दस बजे से बस का इंतजार कर रहे हैं, मगर 12 बजने को है, बस नहीं मिली, जो भी बस आ रही है भीड़ की वजह से उसपर चढ़ पाना आसान नहीं लगता। ऐसे में लगता है कि अब प्राइवेट वाहनों के भरोसे ही यात्रा हो पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें