फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से बैंक पहुंचे कैशियर, हंगामा

Tue, 24 Oct 2017 12:22 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
देर से बैंक पहुंचे कैशियर, हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरगदवां। कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर तैनात कैशियर सोमवार को दोपहर दो बजे तक नहीं पहुंचे। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने बैंक परिसर में हंगामा कर शाखा प्रबंधक से कैशियर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि कैशियर बैंक में अक्सर तय समय से डेढ़ से दो घंटे विलंब से पहुंचते हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं के सब्र का बांध सोमवार को दोपहर में उस समय टूट गया, जब उन्हें चार दिन बाद बैंक खुलने पर दो बजे तक लाइन में लगे रहने के बाद भी कैशियर का इंतजार करना पड़ा। कैशियर के न पहुंचने पर लोगों ने जम कर हंगामा किया। वहां मौजूद लोगों ने शाखा प्रबंधक को पत्रक देकर कैशियर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

शाखा प्रबंधक सीताराम ने उपभोक्ताओं से पत्रक लेकर कैशियर के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इस मौके पर बाबू नंदन शर्मा, रामप्यारे आजाद, संदीप रौनियार, चंद्रिका, सद्दाम हुसैन, चंदा, बिंदू, अनीता यादव, रामकेवल, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें