फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों से नहीं मिली रकम,सड़क जाम

विज्ञापन
परतवाल में बैंक से पैसा न मिलने पर महिलाओं ने सड़क जाम कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/फरेंदा/निचलौल। नोट बंदी के सोलह दिन बीतने के बाद भी लोगों की दिक्कत बढ़ती ही जा रही है। बैंकों में कैश खत्म होने से लोगों की जीवनचर्या पटरी से उतरती जा रही है। क्षेत्र के ज्यादातर बैंक कैश की कमी से जूझ रहे हैं। बृहस्पतिवार को केवल दो से तीन बैंकों ने ही लोगों को भुगतान किया। अन्य बैंकों के सामने तो लोग सुबह से शाम तक केवल कैश आने का इंतजार ही करते रह गए। बृहस्पतिवार की दोपहर क्षेत्र के लगभग एक दर्जन एटीएम में से केवल एचडीएफसी के एटीएम का शटर उठा तो लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। देखते ही देखते दो घंटे में ही एटीएम खाली हो गया। कतार में लगे लोग बुझे मन से दूसरे एटीएम की तरफ रुख कर दिए लेकिन, निराशा हाथ लगी। 
विज्ञापन


परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह साप्ताहिक बाजार होने के कारण सुबह नौ बजे से ही पंजाब नैशनल बैंक की शाखा परतावल पर बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों की लाइन बैक गेट के सामने लग गई। बैंक खुलते ही जैसे पता चला कि बैंक में कैश नही है और आने का संभावना भी नहीं है, महिलाएं आपा खो बैठंीं और बैंक गेट के सामने परतावल कप्तानगंज मार्ग को जाम कर दिया।  
महिलाओं का कहना था की हम बुधवार को सारा दिन लाइन में खड़े रहने के बाद शाम को पता चला कि बैंक में कैश खत्म हो गया। आप लोगों को बृहस्पतिवार को सुबह आइएगा तो रकम मिलेगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह बैंक आने पर पता चला की आज भी बैंक में कैश नहीं है। हम लोग सड़क जाम न करें तो क्या करें। महिलाओं ने कहा कि आज साप्ताहिक बाजार है। हम लोगों के पास एक भी पैसा नहीं है। हमारे घर साग सब्जी का इंतजाम कैसे होेगा। चौकी प्रभारी परतावल विनोद कुमार राय के काफी समझाने बुझाने पर लगभग एक घंटे बाद महिलाएं मानी तब जा कर चक्का जाम खत्म हुआ। 
रकम निकालने बैंक पर आए किसान रामसेवक का कहना है कि खाद और बीज खरीदने के लिए आज दो दिन से सारा काम छोड़कर बैंक के लाइन में खड़े हो रहे हैं। लेकिन पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं। पैसे की किल्लत की वजह से किसी साहूकार के वहां उधार भी नहीं मिल रहा है। जिससे हम अपना काम चलाएं।

उधर, एक हजार व पांच सौ के पुराने नोट बंद होने के चलते उत्पन्न समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर कैश किल्लत से जूझ रहे आम आवाम के हितों को देखते हुए बैंकों में पर्याप्त कैश की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

युवा कांग्रेस नेता राजू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मोदी सरकार पर गांव, गरीब, किसानों और व्यापारियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। किसान नेता राजू कुमार ने कहा कि सूटबूट वाली सरकार अच्छे दिन के जुमलों में फंसा कर आम अवाम को लाइन में खड़ा कर उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही है। इसे कांग्रेस कभी स्वीकार्य नहीं करेगी। 
इसके उपरांत राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर बैंकिंग सेवा में सुधार कराने और खेती-किसानी, सहालग के ऐन वक्त पर हुए इस अव्यावहारिक निर्णय में आवश्यक सुधार की मांग करते हुए बैंकों में पर्याप्त कैश उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। इस दौरान राजेंद्र यादव, आकाश वर्मा, अमजद चंदन राय और शिवनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें