फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में कैश के अभाव में हलकान हैं लोग

Sat, 26 Nov 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
चौक बाजार के परसौनी नगर सहकारी बैंक में पैसा न मिलने पर ग्राहक ो ने बैंक के सामने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/फरेंदा केंद्र सरकार के नोट बंदी की घोषणा के 16 दिन बाद भी बैंक में करेंसी की किल्ल्त लोगो के लिए मुसीबत बन गई हैं। लोग पैसे के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। शुक्रवार को दिन में कस्बे के अधिकतम बैंको में कैश का अभाव रहा लोग एटीएम के तरफ देखे तो सभी एटीएम में ताला लटकता मिला। ऐसे में लोगो की निराशा बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन


सत्रह दिन बीतने के बाद बैंक के स्थिति में कोई बदलाव नही आ रहा है। बैंको पर लगने वाली कतार घटने का नाम नही ले रही है। बैंक खुलने से तीन घंटे पहले कतार में खड़े लोगो को जब बैक मे कैश न होने की बात पता चली तो सबके चेहरे पर चिंता की लकीरे साफ नजर आने लगती है। ऐसे में लोगो के सामने कैश की किल्लत भयावह रूप लेती नजर आ रही है। कस्बे के पीएनबी बैंक,पूर्वांचल बैंक भैया फरेंदा,बैंक आफ बडौदा,केनरा बैंक व एसडीएफसी बैंको में कैश की कमी के कारण लोग निराश होकर वापस घर लौट जा रहे है। 

अपनी जरूरतो के बोझ से दबे लोगो की उम्मीदे टूट रही है कि अगर बैंक में कैश नही आयेगा तो भविष्य में काम चलाना मुश्किल हो जायेगा। सरकार डाकघर,पेट्रोल पंप सहित अनेक जगहो के माध्यम से कैश उपलब्ध कराने का दावा कर रही है लेकिन सारे दावे 
विज्ञापन
विज्ञापन

फेल नजर आ रहे है। लोग अपने ही रकम के लिए मारे-मारे फिर 
रहे है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें