फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 03 Nov 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के बरवा कृपाल गांव में बृहस्पतिवार को बच्चों के बीच विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। इस दौरान एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए थे। शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के बरवा कृपाल निवासी सुमन देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 31 अक्तूबर सुबह करीब 10 बजे बच्चों के बीच विवाद हो गया था। इससे पड़ोसियों ने आक्रोशित होकर लाठी-डंडों से उन्हें और देवर सहित पांच लोगों के ऊपर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं ग्रामीणों की भीड़ जुटते देख हमला करने वाले पड़ोसी धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया के अनुसार, मामले में पीड़िता सुमन देवी कि तहरीर पर आरोपी बनारसी यादव, धनंजय यादव, कोइला देवी और पूनम देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें