महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 13 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छात्र के पिता ने बताया कि सात जुलाई की सुबह वह अपनी मां का इलाज कराने बरगदवा-निचलौल गए थे। इसी दौरान कक्षा आठ की छात्रा उनकी 13 वर्षीय बेटी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि गांव का ही सोहन रास्ते में उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घर लौटने पर पुत्री के नहीं मिलने पर परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
छात्रा का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने 15 जुलाई को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सोहन, गीता देवी, इंद्रजीत और सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।