सेमरहना गांव के प्राचीन मंदिर गुरु गोरखनाथ बाबा छत्रनाथ, माता चंडीशक्ति पीठ, भगवान शंकर पार्वती मठ के महंत को धमकी
निचलौल (महराजगंज )। थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव के प्राचीन मंदिर गुरु गोरखनाथ बाबा छत्रनाथ, माता चंडीशक्ति पीठ, भगवान शंकर पार्वती मठ में तोड़फोड़ कर महंथ को धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने महंत की तहरीर के आधार पर आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
मंदिर के महंत संतोष उर्फ संतोषी नाथ गिरी ने बताया कि मंदिर पर मेरी अनुपस्थिति में एक व्यक्ति करीब एक माह से मंदिर व ग्राम सभा में घूमता रहा। इसी दौरान उस व्यक्ति ने कुछ लोगों के साथ मिलकर प्राचीन मंदिर गुरु गोरखनाथ, बाबा छत्रनाथ, तपोस्थली गर्भ गुफा मंदिर में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, तोड़फोड़ करने वाले आरोपी ने मंदिर के प्राचीन धरोहर भी उठा ले गए। मंदिर परिसर में लगे सागौन के दो पेड़ भी कटवा दिया। विरोध करने पर महंथ तथा साधु- संतों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महंत ने बताया कि तोड़ फोड़ की घटना पांच फरवरी को हुई थी। जब कि वह तीर्थ यात्रा पर गए थे।
प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि इस मामले में पीड़ित महंत संतोष उर्फ संतोषी नाथ गिरी की तहरीर की आधार पर आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान रामू उर्फ राकेश, राजेंद्र, प्रद्युम्नधर दुबे, मल्लू सिंह, चेतन निवासी सेमरहना तथा सदानंद दुबे निवासी निवासी लेदवा थाना सिंदुरिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।