फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुएं में कूदा युवक, ग्रामीणों ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के कपरौली गांव में रविवार देर रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 40 वर्षीय व्यक्ति अचानक कुएं में कूद गया। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए प्रयास से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कपरौली निवासी सुरेंद्र (40 वर्ष) पुत्र कन्हैया गांव के मोहल्ले में स्थित कुएं में अचानक कूद गया। ग्रामीणों के मुताबिक, वह नशे की हालत में था। हालांकि, उसके कुएं में कूदने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए उसे कुएं से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया और सफलता हासिल की। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी सक्रिय हुई।
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची और सुरेंद्र के परिजनों से पूछताछ किया गया था। फिलहाल उसके कुएं में कूदने का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें