फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी के फंदे से मौत होने की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। आनंदनगर रेलवे के अधिकारी विश्रामालय के पीछे शेड में रेलकर्मी भद्रसेन गिरी का शव फंदे से लटका मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में फंदे से लटकने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने खुदकुशी के बिंदु पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड-12 अटल नगर, सिधवारी निवासी भद्रसेन रेलवे में माली के पद पर कार्यरत थे। पिता की मृत्यु के बाद उन्हें मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी। भद्रसेन अपने बेटे अंकित और बेटी श्रुति को उच्च शिक्षा दिला रहे थे। परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहे भद्रसेन की अचानक मौत से परिजन भी स्तब्ध हैं। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस बारे में परिवार के लोग भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के तरीके की पुष्टि तो हुई है लेकिन इसके पीछे की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है। पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने से मौत की बात सामने आई है। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें