फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन के आरोपियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन उल्लंघन के आरोपियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

जिले में 5,742 से अधिक लोगों पर दर्ज हुआ है इसके तहत केस
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन के उल्लंघन करने के आरोप में 5,742 से अधिक लोगों पर केस दर्ज हुआ था। इन मुकदमों को योगी सरकार वापस लेने जा रही है। शासन के इस फैसले से इन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार ने यह बेहतर कदम उठाया है। इससे आम जनमानस को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 14 मई 2020 से 24 जून तक 5,742 से अधिक लोगों पर केस दर्ज हुआ है। शास्त्री नगर के गोविंद ने बताया कि सरकार ने यह बेहतर कदम उठाया है। मेरे कुुछ शुभचिंतकों पर केस दर्ज हुआ था। उन्हें इस निर्णय से राहत मिलेगी। शिकारपुर के महेंद्र मद्धेशिया ने बताया कि मेरे ऊपर भी केस दर्ज हुआ था। जब से सुना है कि सरकार केस वापस लेकर रही है। बहुत अच्छा लग रहा है। सरकार को जनता का ख्याल है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई आदेश नहीं आया है। आदेश के आने के बाद इसका अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें