फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवानों और तस्करों के बीच हुई झड़प, 43 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ गांव की घटना, पुलिस को देखकर फरार हुए आरोपी, मौके से बाइक बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां(महराजगंज)। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ गांव में सोमवार रात प्याज तस्करी को लेकर तस्करों और एसएसबी जवानों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते तस्करों के समर्थन में अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। एसएसबी की ओर से दी गई तहरीर में पुलिस ने तीन नामजद व चालीस अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी काम में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात लगभग नौ बजे खनुआ गांव के कुछ युवक बाइक से प्याज लेकर नेपाल की ओर जा रहे थे। तभी 66 वीं वाहिनी एसएसबी के बीओपी खनुआ में तैनात जवान युवकों को रोककर पूछताछ करने लगे। इसी बीच युवक जवानों पर भड़क गए। देखते ही देखते कहासुनी होने लगी। जानकारी मिलते ही भारी संख्या ग्रामीण भी जुट गए। कुछ तस्कर एसएसबी जवानों को अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे मारने लगे। यह देख जवानों ने अधिकारियों और पुलिस टीम को सूचना दी। तत्काल सीओ सीओ रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख तस्कर फरार हो गए। मौके से पुलिस को एक बाइक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि एसएसबी के बीओपी खनुआ के एसआई लोटन यादव की तहरीर पर सुरेंद्र, आशीष, धीरज और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, धमकी, मारपीट करने सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें